Новости городов Азии

राष्ट्रपति मुर्मू ने 92 विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए

राष्ट्रपति मुर्मू 92 सैन्य अधिकारियों को सेवा अलंकरण देते हुए
राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा विशिष्ट सेवा अलंकरण प्राप्त करते सैनिक

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सशस्त्र बलों के कई शीर्ष अधिकारियों और भारतीय तटरक्षक बल तथा सीमा सड़क संगठन के अन्य कर्मियों को ‘असाधारण’ सेवा प्रदान करने के लिए विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार और लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (जो वर्तमान में क्रमशः सेना की पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के कमांडर के रूप में कार्यरत हैं) ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2025 (चरण- II) के दौरान परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) प्राप्त किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने वीर सैनिकों को किया सम्मानित

सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) से सम्मानित किया गया। वह हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित सैन्य ब्रीफिंग में एक प्रमुख चेहरा थे।

लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार को अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) प्राप्त हुआ। वह कर्तव्य पथ पर 2025 के गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर थे। (भाषा)

Похожие новости

PM Modi hat mit US-Präsident Trump telefoniert

Prime Minister Modi informed American President Tr...

Seven Seas Entertainment bringt drei neue Spiele auf den Markt

Visuals of new mobile games launched by Seven Seas...

Beamte auf Probezeit statten Präsident Murmu einen Höflichkeitsbesuch ab

Officers of Corporate, Aeronautical Quality and La...

Minister Jupalli besucht das Tourismuszentrum für eine überraschende Inspektion

Minister Jupalli inspects the Tourism Plaza Hyder...

Zentrum sollte AP-TOR zu Polavaram ablehnen: Uttam Kumar Reddy

Hyderabad, der Minister für Bewässerung, Lebensmit...