वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भाइयों की अंतर-महाविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में नवयुग कॉमर्स कॉलेज के खिलाड़ी युग सेलर ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कुल 10 स्पर्धाओं में भाग लेते हुए 1 स्वर्ण, 1 कांस्य और 8 रजत पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में युग सेलर ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक, 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक, 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक, 100 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक, 200 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक, 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में रजत पदक, 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में रजत पदक, 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में रजत पदक, 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में कांस्य पदक प्राप्त किये। उनके साथ अन्य खिलाड़ियों वेंस सेलर, नील प्रजापति और दर्शन चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
इस अद्भुत उपलब्धि पर नवयुग कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद एन. पटेल, जिमखाना अध्यक्ष डॉ. बृजेशभाई पटेल, खेल विभाग के प्राध्यापक छगनभाई असरिया और समस्त कॉलेज परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।